Advertisement

डीएम व् एसएसपी ने किया पुलिस लाइन-नगरपालिका डबल डेकर निर्माण का निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ कुमार आशीष द्वारा 23 दिसंबर को संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय छपरा नगर निगम अंतर्गत डबल डेकर निर्माण परियोजना का पुलिस लाइन से नगरपालिका चौक के बीच स्थलीय निरीक्षण किया गया।

बताया जाता है कि डीएम व् एसएसपी द्वारा निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होने वाले स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित रैयतों से वार्ता कर मुआवजा भुगतान में आ रही बाधा को आपस में बैठकर अपर समाहर्त्ता की उपस्थिति में दूर करते हुए राशि का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही कार्य अवरोधी संरचनाओं को तोड़ने की अपील की गई। जिन्हें राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें अविलंब मुआवजा राशि का भुगतान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं पुल निर्माण निगम को दिया गया।

उक्त स्ट्रेच में नाला निर्माण में बाधक अतिक्रमण के संबंध में मापी कराकर नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने का निर्देश डीएम द्वारा नगर आयुक्त छपरा नगर निगम को दिया गया। साथ ही मुआवजा भुगतान की राशि प्राप्त करने के बावजूद अभी तक नहीं हटाए जाने वाले छोटे मोटे संरचनाओं को अविलंब हटवाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को दिया गया।

साथ हीं छपरा शहर के गांधी चौक के समीप निकलनेवाले डबल डेकर के रैंप की तरफ सड़क के किनारे स्थित सरकारी भूमि पर चल रही जमाबंदी के संबंध में अविलंब जमाबंदी रद्दीकरण की कार्रवाई करने का निर्देश अपर समाहर्ता राजस्व को दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *