विजय-टू माईंस बंदी के कारण हो रही है रोजी-रोटी प्रभावित-मंगल सिंह गिलुवा
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है।
इस संदर्भ में किरीबुरू पूर्वी पंचायत के मुखिया, संयोजक जगन्नाथपुर विधानसभा सह भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा एवं नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा ने 22 दिसंबर को कहा कि माइंस बंदी के कारण बड़ा जामदा, नोवामुंडी, बराईबुरु एवं गुवा क्षेत्र में पूरी तरीके से आर्थिक मंदी की स्थिति बन गई है। कहा गया कि माइंस बंद रहने से पुरे सारंडा क्षेत्र में भुखमरी छा गई है। रहिवासी अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए अपने गांव छोड़कर दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। वहीं ट्रक मालिक व ड्राइवर खलासी भी सड़क पर आ गए है।
उन्होंने झारखंड सरकार से अपील कर कहा है कि उपरोक्त खदान बंद होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर खत्म हो गए हैं और आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। माईंस बंदी के कारण दिनों- दिन स्थिति और खराब होती जा रही है एवं इस धंधे में लगे क्षेत्र के रहिवासियों की स्थिति अब रोजी-रोटी को प्रभावित कर रही है।
![]()













Leave a Reply