Advertisement

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में मिनी स्पोर्ट्स डे का सफल आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में 22 दिसंबर को मिनी स्पोर्ट्स डे का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी. आर. डे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

प्राचार्य डॉ डे ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन, सहयोग एवं आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रिंस–प्रिंसेस रेस, सैक रेस, सौ मीटर दौड़, रेडी टू गो रेस तथा गणित रेस का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण शिक्षकों के लिए आयोजित दौड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का सफल संचालन विभा रानी श्रीवास्तव द्वारा किया गया। सभी शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग से यह कार्यक्रम सफल, सुव्यवस्थित एवं स्मरणीय रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *