राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल के प्रशासनिक भवन स्थित उप महाप्रबंधक कार्यालय सभा कक्ष में 22 दिसंबर को सामाजिक सुरक्षा संहिता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय रांची के उप निदेशक राजेंद्र टुडू एवं ईएसआईसी शाखा के प्रबंधक भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से लेबर कोड के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा संहिता से संबंधित जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक राजेंद्र टुडू ने सामाजिक सुरक्षा संहिता के विभिन्न प्रावधानों, इसके लाभों एवं श्रमिकों के लिए इसकी महत्व पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक प्रशासनिक कालीचरण शर्मा सहित प्रबंधक (मानव संसाधन) सुनील कुमार, अंजू बोयपाय, ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उप महाप्रबंधक (प्रशासन) शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
![]()













Leave a Reply