Advertisement

सीसीएल मुख्यालय में कंज्यूमर मीट में शामिल हुए बेरमो के कोयला व्यापारी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय दरभंगा हाउस में 22 दिसंबर को प्रबंधन और कोयला व्यापारियों के बीच कंज्यूमर मीट का आयोजन किया गया। जिसमें बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के कई कोयला व्यापारी शामिल हुए।

बताया गया कि सीसीएल मुख्यालय में ई-ऑक्शन से संबंधित बैठकें नियमित रूप से होती हैं। उक्त बैठक मे कोयला बिक्री, नीलामी की तारीखों की घोषणा, नियमों में बदलाव सहित अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक सीसीएल अधिकारी और गणमान्य कंज्यूमर शामिल हुए, जिसमें बेरमो के कोयला व्यापारी अभय कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *