Advertisement

जी राम जी योजना रोजगार के मौलिक अधिकार पर हमला-वाम दल

विरोध में वाम दलों ने जारंगडीह में फुंका प्रधानमंत्री का पुतला

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। मनरेगा की जगह जी राम जी योजना संसद से पारित करने, दिसंबर से लंबी दूरी के रेल भाड़ा में वृद्धि के खिलाफ वाम दलों ने 22 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। पुतला दहन बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित भगत सिंह चौक पर किया गया।

रोज़गार के मौलिक अधिकार पर हमला नहीं सहेंगे, मनरेगा को खत्म करने की साजिश नहीं चलेगी, जी राम जी योजना काम के कानूनी हक पर हमला नहीं चलेगा के नारे के साथ भाकपा माले, माकपा, भाकपा समेत वाम दलों के कार्यकर्ता माकपा कार्यालय से रैली निकाल कर जारंगडीह के भगत सिंह चौक पहुंचे, जहां ज़ोरदार नारों के साथ प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर वाम दलों के नेताओं ने कहा कि मनरेगा की जगह पारित किया गया जी राम जी योजना काम के कानूनी अधिकार खत्म करने वाली योजना है।

इसमें काम की गारंटी कम और कंपनियों को मजदूर सप्लाई करने वाली योजना ज्यादा है। अब गांवों से ज्यादा पलायन और बेरोजगारी बढ़ेगी। रोजगार के मौलिक अधिकार को खत्म करने वाली जी राम जी योजना को लागू करने के खिलाफ ज़ोरदार आंदोलन होगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में जेबीसीसीआई सदस्य एटक नेता लखन लाल महतो, वरिष्ठ भाकपा नेता चंद्रशेखर झा, भाकपा माले राज्य स्थाई कमिटी सदस्य भूवनेश्वर केवट, राज्य कमिटी सदस्य विकास सिंह, माकपा बेरमो प्रखंड सचिव विजय भोई, गणेश प्रसाद महतो, सीटू नेता श्याम बिहारी सिंह दिनकर, एक्टू के बालेश्वर गोप, जवाहर लाल यादव, अजय रविदास, सुरेश ठाकुर, भोला रजक, बालेश्वर यादव, बालगोविंद मंडल, कमलेश गुप्ता, मो. निजाम अंसारी, सुदामा नायक समेत बड़ी संख्या में दलों के कार्यकर्ता व् नेतागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *