रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के राजकीय +2 उच्च विद्यालय दांतू में 22 दिसंबर को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं सक्रिय अभिभावकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ संवाद करते हुए बच्चों की शिक्षा, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभिभावक और शिक्षक के समन्वय से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।
पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र कुमार ने कहा कि पीटीएम जैसे कार्यक्रम बच्चों के शैक्षणिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। जब अभिभावक और शिक्षक एक मंच पर मिलकर बच्चों की प्रगति पर चर्चा करते हैं, तो सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। वे विद्यालय परिवार को इस सार्थक पहल के लिए बधाई देते है और आशा करते है कि छात्र-छात्रा मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़कर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में सीआरपी दीपक कुमार नायक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply