Advertisement

बोकारो में प्रशासन बना जनता का सशक्त सहभागी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले में सुशासन सप्ताह के अवसर पर जन-केंद्रित, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन की सशक्त मिसाल देखने को मिल रही है। जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के नेतृत्व में जिला प्रशासन लगातार जनता से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कार्य कर रहा है।

इस क्रम में जनता दरबार, गांव-गांव समाधान कार्यक्रम एवं ई_जनसेतू ऐप के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी शिकायतें एवं सुझाव दर्ज करने की सुविधा दी जा रही है। बताया जाता है कि ई-जनसेतू ऐप ने शासन को और अधिक सुलभ, प्रभावी व पारदर्शी बनाते हुए डिजिटल सुशासन को नई गति प्रदान की है।

उपायुक्त झा ने 22 दिसंबर को कहा कि सुशासन का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। कहा कि जनता की सहभागिता से ही प्रशासन मजबूत और जवाबदेह बनता है। ज्ञात हो कि, जिला प्रशासन की इस पहल से आम जनों में विश्वास बढ़ा है और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *