एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली सिनियर क्वार्टर स्थित मेरा बचपन प्ले स्कूल में 20 दिसंबर को माता-पिता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व समाजसेवी अजय राठौर (खुशाल) और वासंती राठौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर समाजसेवी धीरू भाई राठौर, अजय राठौर और निर्देशक जयेश राठौर ने कहा कि बचपन से ही बच्चा संस्कार सीखना शुरू कर देता है। उसे जिस तरह की बातें बताई जाती हैं, उसे वो अपने व्यवहार में शामिल करता है। इसमें घर में माता- पिता की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में इनके साथ रहने से बच्चों को कहानियों और अन्य माध्यमों से ऐसी जानकारी मिलती है, जो जीवन भर काम आती है।

कहा गया कि कई बार अगर माता – पिता बच्चे को समय नहीं दे पाते हैं तो दादा-दादी अपने अनुभवों से बच्चों की अच्छी परवरिश करने में सक्षम होते हैं। कहा गया कि बच्चों का भी बुजुर्गों से खास लगाव होता है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा नृत्य, गेम, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर उपस्थित बच्चों ने अपने माता – पिता के साथ आयोजन का आनंद उठाया और उनके बीच के बंधन को मजबूत किया।
बताया गया कि जो माता-पिता विदेश में रहते हैं, उन्हें भी यह बात समझना चाहिए कि वे समय – समय पर परिवार के सदस्यों से बच्चों को मिलाते रहें। इससे बच्चों के मन में अपनेपन की भावना बचपन से जाग्रत हो जाती है। बुजुर्गों की बातें बच्चे के बड़े होने के बाद भी कई फैसले लेने में सहायक होती है। इसके लिए आवश्यक है कि बाल्यावस्था से ही उन्हें संस्कार सिखाया जाये।

बचपन प्ले स्कूल की प्रिंसिपल रितू राठौर ने बताया कि अच्छी शिक्षा के साथ – साथ विद्यार्थियों को चरित्रवान, संयमी और सदाचारी बनाना भी हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो द्वारा विजेताओ को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे अभिभावको ने शामिल होकर आनंद लिया।
मौके पर ज्योति राठौर, नीला राठौर, प्रवीण राठौर, हंषा राठौर, शिक्षिका केसर फातिमा, अंजना सिंह, रेखा सिन्हा, पल्लवी, शिखा, डिम्पी कुमारी, शिवानी, भावना, शदफ, अंशु, स्नेहा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply