Advertisement

त्रिपुरा से जवाहर नवोदय विद्यालय के दस बच्चे पहुंचे तेनुघाट

ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। त्रिपुरा जवाहर नवोदय विद्यालय से बोकारो के 10 बच्चे तेनुघाट जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya, Tenughat) पहुंच कर काफी खुश और उत्साहित नजर आएं। बताते चलें की त्रिपुरा जवाहर नवोदय विद्यालय में तेनुघाट के 9वीं कक्षा के छात्र गए हुए थे और लॉकडाउन लगने के कारण वह पचास दिनों से छुट्टी के बाद भी वहीं फंसे हुए रह गए थे। उन्हें घर वापस लाया गया। बताते चलें कि तेनुघाट जवाहर नवोदय विद्यालय में भी त्रिपुरा के दस बच्चे लोक डाउन में फंसे हुए थे।

त्रिपुरा के बच्चों को पहुचाने के लिए गुवाहाटी के लिए तेनुघाट से बस को तेनुघाट पंचायत की मुखिया रेखा सिन्हा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा उर्फ अंतू बाबू, जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट के प्राचार्य यू पी सिंह एवं अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। विद्यालय के शिक्षक रविंद्र राम एवं विद्यालय कर्मचारी मंटू राम जो तेनुघाट से त्रिपुरा के छात्रों के साथ गुवाहाटी गए थे वे बोकारो के छात्रों को लेकर वापस तेनुघाट आए।

प्राचार्य सिंह ने बताया कि दस प्रवजन छात्र जो त्रिपुरा से वापस बोकारो आए हैं उन्हें बोकारो सदर अस्पताल स्क्रीनिंग जांच के लिए भेजा जा रहा है। उसके बाद उन्हें वहां से होम कोरेन्टीन के लिए भेज दिया जायेगा। इस समय तेनुघाट पंचायत की मुखिया रेखा सिन्हा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा, सुभाष कटरियार, विद्यालय के शिक्षक सीताराम राय, राजेश कुमार झा, कमलेश भट्ट, संजय कुमार, लिली बेग सहित एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *