Advertisement

जलापूर्ति योजना पाइप लाइन का काम शुरू

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह (Jaridih) प्रखंड के खुटरी पंचायत में बने पानी टंकी से पानी सप्लाई बकाया बिल का भुगतान नहीं किए जाने के कारण रोक दिया गया था। बीते दिनों लाभुक समिति जैनामोड़ द्वारा पानी टंकी कार्यालय में लाभुकों द्वारा पैसे जमा करने के बाद पीने का पानी के लिए पाइप लाइन का काम शुरू हो चुका है। इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष अमर कुमार मिश्रा ने दी।

मिश्रा ने कहा कि 10 पंचायतों में पानी सप्लाई बराबर किया जाता है जिसमें मानगो, तांतरी, उत्तरी एवं दक्षिणी कनारी, खुटरी, जैना, मोहनपुर, टांड़ बालीडीह, बांधडीह उत्तरी एवं दक्षिणी में अधिक सुविधा के लिए और एक पानी टंकी बनाने का कार्य कराया जा रहा है। समिति अपने स्तर से स्वच्छ जल आपूर्ति कराने को सदा तत्पर रहती है। इसके लिए आम लाभुकों का योगदान के साथ सहयोग अपेक्षित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *