Advertisement

कसमार प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि को दी बधाई

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो नील के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर आनंद कुमार महतो एवं मंडल प्रतिनिधि बनाए जाने पर तुलसीदास जायसवाल को प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक और सशक्त कदम बताया।

इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी।

वहीं मंडल प्रतिनिधि तुलसीदास जायसवाल ने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का कार्य करूंगा। कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि नए नेतृत्व में खैराचातर मंडल संगठन और अधिक सक्रिय व मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *