Advertisement

कामगारों ने निवर्तमान पीओ तपन कुमार राॅय का किया सम्मान

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। कथारा कोलियरी के प्रांगण में 10 भी को निवर्तमान परियोजना पदाधिकारी तपन कुमार राॅय का सम्मान समारोह आयोजीत किया गया। इस अवसर पर भावुकता राॅय ने कहा कि कथारा कोलियरी में कार्य करने का अनुभव बहुत ही सुखद रहा है। कथारा के कर्मचारीयों, ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ एवं अधिकारियों का टीम वर्क एवं कल्चर काफी अच्छा है। जिसके कारण सुरक्षा रहित उत्पादन हम सब कर पाएं। सीटोंओ के कारण उत्पादन करने में कुछ परेशानी हुई,लेकिन आने वाले दिनों में कथारा कोलियरी का भविष्य काफी अच्छा है।

यहां के कामगार काफी परिश्रमी एवं मेहनती हैं। काम करने की क्षमता कामगारों में अद्भुत है। कथारा (Kathara) में मिले स्नेह,सम्मान और प्यार को वे कभी नहीं भूल सकते हैं। उन्होने कथारा के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित श्रमिक नेता एवं सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य अजय कुमार सिंह, आशीष चक्रवर्ती, गणेश गोप, अरविंद कुमार सिंह, दिलीप मंडल, अजय कुमार सिन्हा उर्फ दादा, मोहम्मद तय्यब हुसैन, तुलसी निषाद, पिंटू राय, पंचराम सहित दर्जनों कामगारों ने उन्हें ससम्मान भावभीनी विदाई दी। ज्ञात हो कि राॅय का स्थानांतरण बतौर पीओ बीएंडके क्षेत्र के कारो परियोजना में किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *