Advertisement

जबरदस्त आंधी में 70 साल पुराना वृक्ष धराशायी

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। दो दिनों की आंधी तूफान को झेलते हुए लगभग 70 साल पुराना पीपल का वृक्ष अंततः 10 भी की आंधी को नहीं झेल पाने के कारण पुरी तरह जड़ सहित धराशायी हो गया। पीपल वृक्ष के गिरने से हालांकि किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। बावजूद इसके वृक्ष गिरने से सीसीएल कर्मी के आवास का गैरेज व् वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार बीते 9 भी की दोपहर तेज आंधी व् बारिश के कारण बोकारो जिला के कई जगहों पर वृक्ष धराशायी हो गया। वहीं जिला के हद में कथारा ऑफिसर्स काॅलोनी (Kathara Officers colony) में वृक्ष गिरने से लगभग चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहा। जबकि 10 भी की दोपहर आये तेज आंधी तूफान, ओलावृष्टि तथा बारिश से स्टाफ काॅलोनी कथारा निवासी शिक्षक अरूण सिंह के आवास के चहारदीवारी से सटे लगभग 70 साल पुराना पीपल का वृक्ष जड़ सहित धराशायी हो गया।

पीपल वृक्ष गिरने से जहां आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया वहीं सड़क के दूसरी ओर के आवास क्रमांक 2A/6 निवासी सीसीएल खासमहल परियोजना में ओवरमैन के पद पर कार्यरत कर्मी का गैरेज व् वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रहिवासी रविन्द्र सिंह, बैद्यनाथ नायक, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि वृक्ष गिरने के कारण पानी सप्लाई बाधित हो गया है। साथ ही उक्त स्थल के समीप लगा यूकेलिप्टस का पेड़ भी गिरने के कगार पर है। रहिवासियों ने सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन से मामले में यथासीघ्र पहल की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *