ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह (Giridih) के सासंद चंद्रप्रकाश चौधरी के सौजन्य से पेटरवार प्रखंड के तेनुघाट (Tenughat) पंचायत मे सांसद प्रतिनिधि दीपक कुमार महतो और तेनुघाट पंचायत के रमेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा 18 अप्रैल को जरूरतमंदो के बीच मास्क का वितरण किया गया। बताते चले कि लॉक डाउन में विश्वव्यापी कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से बचने के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग लोग कर रहे हैं। इससे लोगों में संक्रमण की प्रक्रिया में कमी आती है और संक्रमण होने का खतरा नहीं रहता है।
जिसे लेकर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के द्वारा पूरे गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में मास्क का वितरण किया जा रहा है। इसी के तहत तेनुघाट पंचायत में भी मास्क का वितरण किया गया और बताया गया की अति शीघ्र सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिसे ग्रामीणों के बीच वितरण किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि सिन्हा ने बताया कि मास्क को तेनुघाट कॉलोनी के रहिवासीयों, जवाहर नवोदय विद्यालय आदि क्षेत्र के निवासियों के बीच वितरण की योजना है।
![]()












Leave a Reply