Advertisement

नगरसेवकों ने लिया नालों का जायजा

घाटकोपर में शिवसेना व भाजपा नगरसेवकों ने लिया नालों का जायजा

मुंबई। मनपा एन वार्ड प्रभाग समिति के अध्यक्ष सुरेश पाटील ने स्थानीय भाजपा नगरसेविका श्रीमती बिंदू चेतन त्रिवेदी व मनपा के कनिष्ठ अभियंता मंजूल के साथ घाटकोपर पूर्व के सभी नालों का जायजा लिया। अध्यक्ष पाटील के साथ इस दौरे में बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता एवं मनपाकर्मी छेड़ानगर जंक्शन स्थित बड़े नाले का जायजा लिया व मानसून से पूर्व सफाई कार्यो को पूरा करने की बात कही।

मिली जानकारी के अनुसार प्रभाग समिति अध्यक्ष पाटील के साथ शिक्षण समिति व स्वस्थ्य समिति की सदस्य नगरसेविका बिंदु त्रिवेदी, प्रकाश वाणी, श्याम जी कोली,चंद्रपाल चंदेलिया, महेश जंगम और जगदीश चव्हाण आदि शिवसेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरे में पाटील ने बताया कि एन पूर्व के अधिकांश नालों की सफाई हो चुकी है।

इसके अलावा जो बाकी है उसे मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय से पहले एन विभाग की हद में आने वाले नालों की सफाई कराने की पूरी कोशिश की जा रही है। ताकि कहीं कोई काम अधुरा न रह जाए। इसके लिए शिवसेनिकों की टीम स्थानीय नागरीकों के संपर्क में है। हमारी कोशिश है कि छेटे बड़े सभी गटर व नालों की समय रहते सफाई करा दी जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *