Advertisement

डीवीसी बोकारो थर्मल को सेनेटाइज किया गया

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बेरमो कांग्रेस (Bermo Congress) एवं कर्मचारी संघ के प्रयास से 30 मार्च को बोकारो थर्मल में सेनिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया गया। उक्त जानकारी बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने दिया। सिंह ने बताया की डीवीसी कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा कर्मचारी संघ की मांग पर बोकारो थर्मल के परियोजना प्रधान ने मामले को काफी गंभीरता से लिया और तत्काल असैनिक विभाग के अधिकारियों को उक्त कार्य को अविलंब आरंभ करने का निर्देश दिया।

प्रोजेक्ट हेड के निर्देश पर असैनिक विभाग के अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए केंद्रीय औद्यगिक सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से पूरे बोकारो थर्मल (Bokaro Thermal) क्षेत्र में सेनिटाइजेशन कार्य को अंजाम दिया गया। जिसके तहत रसायनिक जल का छिड़काव टैंकरों के माध्यम से कराया गया। यह कार्य लगातार जारी रहेगा। उक्त कार्य को अंजाम देने में मुख्य रूप से बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, कर्मचारी संघ के सचिव सदन सिंह, बोकारो थर्मल के पूर्व सरपंच विनोद साव सहित कई गणमान्य लोगों का सराहनीय योगदान देखा जा रहा है। बेरमो प्रखंड के अध्यक्ष सिंह ने परियोजना प्रधान सहित डीवीसी बोकारो थर्मल के सभी पदाधिकारीगण, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों एवं उक्त कार्य में लगे सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *