एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। वर्तमान समय में हमारा देश कोरोनावायरस (Coronavirus) जैसी महामारी से लड़ रहा है ऐसे में हमारा भी कर्त्तव्य है कि हम अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही उत्पादन को भी कमतर नहीं होने देंगे। उक्त बातें सीसीएल धोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रशांत बाजपेयी ने 28 मार्च को अपने कार्यालय कक्ष में जगत प्रहरी से विशेष भेंट में कही।
महाप्रबंधक बाजपेयी ने कहा कि वर्तमान समय में पुरा विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। कोरोनावायरस ने विश्व के सभी देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। खुशी की बात है कि अब तक झारखंड (Jharkhand) में इस आफत का कोई मरीज नहीं निकला है। फिर भी हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इसीलिए धोरी क्षेत्र भी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करने में लगा है। उन्होंने बताया की क्षेत्र को आइसोलेटेड करने के लिए परियोजना कार्य क्षेत्र में बड़ी टैंकरों की मदद से तथा काॅलोनी व् सड़कों पर फायर टेंडर की मदद से रसायनिक पदार्थ का छिड़काव करने का प्रयास किया जा रहा है।
ताकि कोरोनावायरस जैसी महामारी की रोकथाम संभव हो सके।इसके साथ साथ क्षेत्र के उत्पादन को भी बनाए रखना उनका कर्तव्य है। उनके अनुसार चालू वित्त वर्ष 2019-20 में उनके क्षेत्र का कोयला उत्पादन लक्ष्य 51 लाख टन था जिसका रिवाइज लक्ष्य 41 लाख टन किया गया है। अब तक (27 मार्च तक) क्षेत्र ने 40 लाख टन कोयला उत्पादन कर लिया है। जबकि ओभर वर्डेन लक्ष्य 40 लाख क्यूविक मीटर से कम 36 लाख क्यूविक मीटर उत्पादन किया गया है।उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इसे भी समय रहते पुरा कर लिया जाएगा।
![]()













Leave a Reply