संवाददाता/तेनुघाट। बोकारो चित्रगुप्त महापरिवार (Bokaro Chitragupt Mahapariwar), लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति एवं महिला सहभागिनी समिति के द्वारा कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का योगदान दिया।
चित्रगुप्त महापरिवार के महासचिव भैया प्रीतम ने बताया कि कोरोना वायरस एक महामारी का रूप लेकर हमारे देश के सामने एक बहुत ही भारी समस्या लेकर उभरा है। इसके बचाव के उपाय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जा रहा है। इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में भी बचाव के बहुत सारे उपाय झारखंड में किए हुए हैं। जिस कारण हम झारखंड वासी सुरक्षित है।
मगर हमें भी इसमें अपना योगदान देना होगा और लोक डाउन के दौरान हम घर से बाहर नहीं निकले। यही हमारे लिए सबसे बड़ी राहत की बात है। सहभागिनी समिति के सचिव अर्पिता सिन्हा ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में मास्क बनाकर उसे बांटा जायेगा।
इस अभियान को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष जेपी सिन्हा, अरुण सिन्हा, रतन लाल, संजय सिन्हा, अनूप सिन्हा, जीवन कुमार, संजय सिन्हा, लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा, महिला सहभागिनी समिति के की अध्यक्ष डॉ मीरा सिंहा, अर्पिता सिन्हा, रेखा सिन्हा, माया सिन्हा, शालिनी सिन्हा, ममता कटरियार, ममता सिन्हा, सुजाता प्रसाद, पूनम सिन्हा ने आगे और मदद करने की बात कही।
![]()













Leave a Reply