Advertisement

डीसी व् एसपी ने चौक-चौराहो का किया निरीक्षण, बांटी सामग्री

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो (Bokaro) के उपायुक्त मुकेश कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुजाता कुमारी वीणापाणी ने 27 मार्च को शहर के विभिन्न चौक-चौराहो व बाज़ारो का निरीक्षण किया तथा जरूरतमंदों के बीच आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मुकेश कुमार ने सभी चौक-चौराहों एवं बाजार की सभी दुकानें बंद पाया। यहां उन्होंने सभी दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। गश्ती के दौरान दण्डाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश देते हुए कहा कि जो व्यक्ति इसका सख्ती से पालन नही करेगा उसे सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए जेल में डाल दें।

डीसी व् एसपी ने शहर के हवाई अड्डा मोड़, नया मोड़, सिटी सेंटर, गांधी चौक, पत्थलकट्टा चौक, सेक्टर-9 बी मार्ग, कालीबाड़ी मंदिर चौक, सेक्टर-5 हटिया मोड़, सेक्टर-4/जी, लक्ष्मी मार्केट, चीरा चास होते हुए नगर निगम के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। डीसी एवं एसपी के द्वारा चास नगर निगम क्षेत्र के मांझी बस्ती, के.के.सिंह काॅलोनी स्थित टू मुख टांड़ में जाकर ग्रामीणों के बीच अनाज वितरण किया। जिसमें मुख्य रूप से चूड़ा, गुड़, नमक, खिचड़ी चावल इत्यादि का वितरण आदि शामिल है।

अधिकारी द्वय ने यहां कहा कि इस लॉक डाउन की स्थिति में कोई भी गरीब या असहाय भूखे नहीं रहेंगे। अनाज वितरण के दौरान उपायुक्त मुकेश कुमार ने सभी ग्रामीणों से कहा कि आप सभी घर के अंदर ही रहे। किसी तरह की समस्या होने पर तुरन्त जिला प्रशासन को सूचित करें।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ग्रोसरी एवं सब्जी दुकानों को संध्या 4 बजे अनिर्वाय रूप से बंद किये जाने का घोषणा किया गया। घर से कोई भी बाहर न निकले। निरीक्षण व वितरण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चास शशि प्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रगति शंकर सेवा आश्रम के सदस्य आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *