Advertisement

बीबर कॉन्सर्ट के लिए पुलिस ने किये इतने प्रबंध

मुंबई। कैनेडियन पॉपस्टार जस्टिन बीबर नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में आज शाम परफॉर्म करने वाले हैं। जस्टिन बीबर बीती रात तकरीबन 1:30 बजे मुंबई पहुंचे, जहां फैन्स उनकी एक झलक के लिए भी क्रेज़ी हुए जा रहे थे। जस्टिन आज जब भारत पहुंचे, तो यहां उनकी सुरक्षा का जिम्मा सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को दिया है। शेरा इससे पहले जैकी चैन की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। जस्टिन बीबर अपने ‘पर्पज टूर’ के तहत पहली बार भारत आए हैं।

जस्टिन बीबर के शो के लिए मुंबई पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा के काफी प्रबंध किये हैं। बीबर को लाइव देखने के लिए 45000 से ज्यादा लोगों के स्टेडियम में उमड़ने की उम्मीद है। उनके लिए खासतौर पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों को सिक्योरिटी में लगाया है। जिस जगह जस्टिन बीबर परफॉर्म करेंगे, वह पूरा एरिया सीसीटीवी की नजर में रहेगा। लाइव फीड के लिए ड्रोन कैमरों को इस्तेमाल किया जाएगा, जिन्हें कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जाएगा।

500 पुलिसकर्मी स्निफर डॉग्स के साथ मुस्तैद रहेंगे। इसके साथ ही वेन्यू पर बॉम्ब डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड भी मौजूद रहेगा। इस मेगा इवेंट को देखते हुए वेन्यू के पास एक ग्राउंड को रिजर्व रखा गया है जिसें 3,000 कारें एक वक्त पर पार्क हो सकेंगी। पार्किंग लॉट से वेन्यू तक जाने के लिए शटल सर्विस का भी प्रबंध है। 20 आॅफिसर और 200 कॉन्स्टेबल्स ट्रैफिक मैनेज करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *