Advertisement

जिला उपाध्यक्ष ने किया कांग्रेस सदस्यता अभियान का शंखनाद

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (ददई गुट) यूनियन कार्यालय जारंगडीह में कांग्रेस (Congress) की सदस्यता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राकोमसं क्षेत्रीय सचिव सह कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वरुण कुमार सिंह ने किया। जबकि संचालन जारंगडीह शाखा सचिव योगेंद्र सोनार ने किया।

18 मार्च को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस के सिद्धांतो की शपथ लेकर की गई। सभी ने एक स्वर में यूनियन व कांग्रेस की मजबूती पर बल दिया।यहां जिला उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि आज से पूरे बेरमो विधानसभा में कांग्रेस की सदस्यता की शुरुआत की गई है। कहा की केन्द्रीय व प्रदेश के आला पदाधिकारियों के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। बेरमो कोयलांचल के तीनों प्रक्षेत्रो में हमारी यूनियन अव्वल थी और रहेगी। उन्होने कहा कि सिर्फ जारंगडीह में 473 कर्मियो ने सदस्यता ग्रहण किया है।

उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता शुल्क के रूप में मात्र पांच रुपये लिए जाने की बाते कही। सिंह ने कहा की आप सभी सीसीएल मे कायाकल्प योजना का हश्र देख चुके हैं। विश्वस्तरीय महामारी कोरोना महामारी जैसे समय में भी क्षेत्र गंदगी से अटा पड़ा है। कर्मियो के आवासों का छत टपक रहा है। आवास का दरवाजा, खिड़की गायब है, नालियां बजबजा रहा है। आप आश्वस्त रहे आपकी तमाम समस्याओं को यूनियन सीसीएल प्रबंधन से लड़ कर दुर करने का काम करेगी।

कांग्रेस की सदस्यता पर सिंह ने कहा की आज जारंगडीह से सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का शंखनाद कर दिया गया है। मुझे अपने टीम व कांग्रेस के जुझारू कार्यकर्ताओं पर पूर्ण विश्वास है की यह अभियान बेरमो विधानसभा ही नहीं पूरा बोकारो जिला प्रदेश में नंबर एक पर रहेगा। उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा की सरकार जुमलेबाजी की सरकार है। देश कहां से कहां पहुच गया यह देशवासियों से छुपा नही है। धर्म की राजनीति कर देश का विकास की कल्पना बेमानी है।

मौके पर नन्दकिशोर प्रसाद,वकील अंसारी, योगेन्द्र सोनार, नागेश्वर विश्वकर्मा, सतपाल सिंह, किशुन मंडल, नौशाद आलम, नेमचन्द मंडल, राम बिहारी सिन्हा, अंजनी सिंह, रिंटू सिंह, रामेश्वर यादव, विकास कुमार, लाल मोहम्मद, एन महली, दिना मंडल, नागेश्वर मंडल, गुरु दयाल मंडल, मो मुर्तजा, शंकर शर्मा, मो कलीम, शिवनाथ सिंह, जाकिर अंसारी, बासुदेव गोप के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *