जगदीश महतो मास्टर अध्यक्ष व् विजय कुमार सिंह बने सचिव
एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। पत्रकार एकता मंच के पर्यवेक्षक के घोषणा के अनुरूप 5 मार्च को कथारा स्थित सीसीएल (CCL) के अतिथिगृह में पत्रकारों की बैठक हुई। इसमें संगठन के आय व्यय की अनिमियता पर पूर्व की निलंबित समिति को भंग करने की घोषणा पर्यवेक्षक जगदीश महतो मास्टर और राम अयोध्या सिंह द्वारा की गई। वही सर्व सम्मति से पत्रकारों ने निर्णय लिया कि संगठन को नवगठित और विस्तारित किया जाए।
बैठक की अध्यक्षता वरीय पत्रकार मो. साबिर अंसारी ने किया। यहां सर्वसम्मति से नयी समिति गठित की गई। जिसमें मंच का अध्यक्ष जगदीश महतो मास्टर, वरीय उपाध्यक्ष मो साबिर अंसारी व् राम अयोध्या सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष एस.पी सक्सेना, सचिव विजय कुमार सिंह, संगठन सचिव नवीन कुमार सिन्हा, सहायक सचिव जगदीश भारती, कोषाध्यक्ष वीरमणि पांडेय को सर्वसम्मति से चुना गया। वही कार्यकरणी समिति के सदस्यों में आरपी सिंह, चन्द्रशेखर कुमार, पवन कुमार, शंभु कुमार और अविनाश कुमार बनाए गए।
यहां सर्व सम्मति से 11 प्रस्ताव पास किया गया। जिसमें नवगठित समिति का कार्यकाल 2 वर्ष, प्रतिमाह बैठक का आयोजन, पत्रकारों का बीमा, कार्यालय निर्माण कराने, संगठन को संबद्धता दिलाने, पत्रकारिता का प्रशिक्षण वर्ग, सदस्यो का परिचय पत्र आदि प्रमुख रूप से शामिल था। नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश महतो मास्टर ने कहा की कलमकारों द्वारा समाजिक क्षेत्र में जितनी प्रतिबद्धता से दायित्व का निर्वहन किया जाता है। इसी का परिणाम है की समाज उनको सम्मान के नजरिए से देखने का कार्य करता है। उन्होंने कहा की पत्रकार एकता मंच कथारा क्षेत्र एक नए आयाम स्थापित करे। संगठन इसका पुरजोर प्रयास करेगी।
![]()












Leave a Reply