Advertisement

कोयला खदान शिक्षक मोर्चा की बैठक संपन्न

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो (Bokaro) जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के जारंगडीह स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल 4 मार्च को कोयला खदान शिक्षक मोर्चा की एक बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह मोर्चा के संगठन मंत्री आर.पी. सिंह व संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अयोध्या सिंह ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बी के सिंह ने वतौर मुख्य वक्ता कहा कि स्टैंडिंग कॉमेट भारत सरकार के निर्णयों को अति शीघ्र कोल् इंडिया से लागू करा लिया जाएगा। इससे कोलियरी क्षेत्र में मोर्चा के बैनर तले सभी शिक्षकों को एक सम्मान जनक वेतन मिलने की संभावना है। अभी जरुरत है संगठित होकर अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली चलकर स्टैंडिंग कमिटी के सभी सदस्यों को जोरदार तरीके से अवगत कराना।

उन्होंने कहा कि यदि मार्च के अंत तक कोल् इंडिया प्रबंधन स्टैंडिंग कमिटी के निर्देशानुसार मोर्चा के बैनर तले संचालित सभी शिक्षकों को सम्मान जनक वेतन नहीं देती है तो अप्रैल महीने में मोर्चा का एक 20 सदस्यीय डेलीगेट दिल्ली जाकर स्टैंडिंग कमिटी के सदस्यों को कोल इंडिया के अधिकारियों द्वारा चलायी जा रही दमनात्मक नीतियों से अवगत कराएगा। जरुरत पड़ी तो क्रमवार आंदोलन भी चलाया जायेगा। यहां सिंह के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अयोध्या सिंह, भीम सिंह,सत्यनारायण सिंह, लालचंद ठाकुर, देवेंद्र पांडेय, तीजन करमाली आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ढोरी,बी एंड के और कथारा क्षेत्र के नवीन राय, सुनील सिंह, हर्ष नारायण ठाकुर, सिरिन, अंबिका सिंह, अशोक कुमार, शीला सरकार, मुक्ता कुमारी, युगल किशोर झा, ज्योतिर्मय मंडल, रीता कुमारी, आर तिवारी, संतोष यादव, तलत आरा सहित दर्जनों मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे। धन्यवाद् ज्ञापन स्वामी विवेकानंद स्कूल के वरीय शिक्षक वीरमणि पांडेय ने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *