एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो जिला के हद में पेटरवार (Petarwar) प्रखंड अंतर्गत प्लस टू हाई स्कूल मैदान में तीन मार्च को प्रखंड स्तरीय भारती महिला संघ पेटरवार का छठा महिला महाधिवेशन आयोजित किया गया। महाधिवेशन में मुख्य रूप से गोमियां के पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल हुए एवं महिला समूह के बीज चेक वितरण किया।
मौके पर उपस्थित बोकारो (Bokaro) के उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, पेटरवार बीडीओ इंदर कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धनलाल महतो, प्रखंड प्रमुख सीमा देवी, चरगी पंचायत मुखिया रानी मुर्मू भारती महिला संघ की अध्यक्ष रेणुका देवी, उप प्रमुख दामोदर ठाकुर, तिला देवी, मुकेश कुमार महतो, प्रकाश महतो, सुलेखा देवी, अनामिका देवी, सुप्रिया देवी, अनीता देवी, मिथुन महतो, मंटू महतो, कुलदीप कुमार, सुशीला देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित थे। यहां उपस्थित महिलाओं ने अपनी समस्याओं से पूर्व विधायक को अवगत कराया।
![]()












Leave a Reply