प्रदर्शनकारियों ने पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी को सौंपा सात सूत्री मांग पत्र
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध, चोरी व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने 14 दिसंबर को थाना परिसर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। साथ ही 7 सूत्री मांग पत्र पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार को सौंपा।
धरना का नेतृत्व कर रहे डुमरी विधायक जयराम महतो के प्रतिनिधि खगेंद्र महतो ने बताया कि क्षेत्र में कई माह से अपराध बढ़ गया है। घरों में चोरी और बाइक चोरी की कई घटनाएं घट चुकी हैं। पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के बजाय सारी रात अवैध कोयला के धंधे में ही व्यस्त रहती है। थाना शिकायत दर्ज करवाने आने वाले ग्रामीणों की शिकायत नहीं सुनी जाती। उन्होंने थाना के एक चालक को भी हटाने की मांग की।
थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने धरना पर बैठे जेएलकेएम कार्यकर्ताओं के मांग पत्र को गंभीरता से लिया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर देवनारायण महतो, विजय तुरी, मधुकर आनन्द, जानकी महतो, लीडर महतो, संतोष महतो, खुबलाल महतो, सचिन महतो, मनोज महतो, लालमोहन तुरी, रेवतलाल महतो, दिनेश सिंह, कपिल महतो, जलेश्वर साव, नीरज महतो, दिनेश महतो, वकिल महतो, ललन तुरी, प्रेम कुमार, मानकी साव आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply