रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची के नेपाल हाउस में उद्योग मंत्री संजय यादव की अध्यक्षता में अमृतसर–कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (एकेआईसी) के अंतर्गत प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) बोकारो पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गयी। यह बैठक बोकारो विधायक श्वेता सिंह द्वारा विधानसभा में उठाए गए गैर सरकारी संकल्प के बाद तुरंत कार्रवाई के रूप में बुलाई गई।
बैठक में स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा भूमि मूल्यांकन में की गई अनियमितताओं पर मंत्री ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि स्टील सेक्रेटरी से बात कर शीघ्र समाधान निकाला जाएगा। विधायक श्वेता सिंह ने मंत्री की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वर्ष 2021 से लंबित यह परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ेगी।
बैठक में निर्णय हुआ कि राज्य सरकार की टीम जल्द ही दिल्ली जाकर केंद्र स्तर पर प्रक्रिया को गति देगी। आईएमसी परियोजना से बोकारो में हजारों रोजगार सृजित होने की संभावना है, जिसे सरकार प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।
![]()













Leave a Reply