Advertisement

महापरिनिर्वाण दिवस पर ढ़ोरी में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देश की आजादी व् संविधान निर्माण में डॉ अम्बेडकर का महत्वपूर्ण योगदान-पीओ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के ढ़ोरी खास भूमिगत खदान परियोजना सभागार में बीते 6 दिसंबर को भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने डॉ अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीओ आर एन सिंह ने इस दौरान डॉ अम्बेडकर के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। कहा कि देश की आजादी और संविधान निर्माण में डॉ भीमराव अम्बेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सीसीएल सीकेएस ढ़ोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास ने डॉ अम्बेडकर के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला।

उन्होने समाज के पिछड़ें और वंचित वर्ग को आगे लाने में सहयोग करने पर भी जोर दिया। उन्होंने बाबा साहेब द्वारा राष्ट्र निर्माण तथा दलित एवं शोषित वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर मैनेजर मृत्युंजय कुमार, मांइन इंचार्ज आर मीणा, अमीष कुमार, सर्वेयर उमा चंद्र, इनमोसा क्षेत्रीय अध्यक्ष तुलसी महतो, शाखा सचिव रामाशंकर सिंह सहित सुदर्शन सेन, भोला नाथ सिंह, श्याम प्रसाद, देवराज प्रसाद मोदी, गौतम कुमार, एटक नेता जवाहर लाल यादव के अलावा कर्मचारी एवं ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *