एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हांगकांग में बीते 15 से 23 नवंबर तक आयोजित प्रतिष्ठित हॉन्ग कोंग इंटरनेशनल क्लासिक लॉन बॉल चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहीं झारखंड की उभरती लॉन बॉल खिलाड़ी रेशमा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन की है।
रेशमा ने महिला पेयर्स वर्ग में कांस्य पदक जीतकर यह सफलता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर रेशमा को मिली इस सफलता ने भारत, झारखंड और विशेष रूप से बोकारो जिले का गौरव बढ़ाया है। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने रेशमा की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए 23 नवंबर को कहा कि रेशमा की लगन, मेहनत और श्रेष्ठ प्रदर्शन ने जिले और राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन ने भी रेशमा को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी सफलता से बोकारो जिले के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी, साथ हीं लॉन बॉल खेल को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि रेशमा कुमारी की यह उपलब्धि बोकारो और झारखंड के लिए गर्व का विषय है। आने वाले वर्षों में उनके द्वारा और भी बड़ी सफलताएं अर्जित किए जाने की आशा की जाती है।
![]()













Leave a Reply