Advertisement

गर्री पंचायत के कपरदार टोला में पूर्व विधायक ने किया 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत कपरदार टोला में 22 नवंबर को 63 केवीए नया विद्युत ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने किया।

लंबे समय से क्षेत्र में कमजोर बिजली आपूर्ति की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों की यह प्रमुख मांग थी, जिसे पूरा किए जाने पर स्थानीय रहिवासियों में खुशी का माहौल देखा गया।
नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापन उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि अब कपरदार टोला के ग्रामीणों को निर्बाध, स्थायी और बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली सुधार को लेकर उठाए जा रहे कदमों से ग्रामीणों की दैनिक जरूरतें, शिक्षा, सिंचाई और छोटे व्यवसायों को सीधा लाभ मिलेगा।

बताया गया कि जन-सेवा और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही यह आश्वासन दिया गया कि विकास कार्यों को आगे भी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जारी रखा जाएगा। ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर स्थापना के लिए पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *