आधार कार्ड सुधार मशीन नहीं रहने से लाभुको में मायूसी
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 22 नवंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर ए, बी एवं सी पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया। तीनों अलग अलग पंचायत भवनों में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो सहित गोविंदपुर सी पंचायत मुखिया विकाश कुमार सिंह, गोविंदपुर बी पंचायत मुखिया चंद्रदेव घासी, गोविंदपुर ए पंचायत मुखिया अंजू आलम आदि से अलग अलग तीनों पंचायतों में द्वीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में कार्यक्रम के तहत कृषि पशुपालन एवं सहकरिता विभाग की और से आबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन, बृद्धा पेंशन योजना के अन्तर्गत
लाभुको को लाभ दिये जाने का आश्वासन एवं स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को मिलने वाले धोती साड़ी का भी वितरण किया गया। वही तीनों पंचायतों में आयोजित शिविरों में आधार कार्ड निर्माण एवं सुधार का मशीन नहीं रहने से शिविर में पहुंचे लाभुकों को घोर निराशा हुई।

कार्यक्रम के दौरान संस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बेरमो बीडीओ सहित अन्य अधिकारी व मुखिया नृत्य कर उपस्थित जनों का उत्साह बढ़ाया। शिविर में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव, पंकज सिंह, पियूष डे, लालू साव, सेविका अर्चना कुमारी, अमित कुमार, राजू यादव, वार्ड सदस्य रामाधार यादव, चांदनी खातून, पंचायत सहायक पुनम कुमारी, दिलीप ठाकुर, संजय ठाकुर आदि प्रखंड के अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply