राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा राज्य-स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन बीते 21 नवंबर को राजधानी रांची के पलास भवन डोरंडा में किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के सैकड़ों स्कूलों से प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन करने के बाद 50 प्रतिभागियों एवं समूह 80 प्रतिभागियों का समूह बना कर प्रतियोगिता करवाई गई।
जानकारी डीवीसी बोकारो थर्मल के उप महाप्रबंधक प्रशासनिक कालीचरण शर्मा ने 22 नवंबर को बोकारो थर्मल स्थित अपने कार्यालय में दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता और ऊर्जा संरक्षण के संबंध में स्कूली छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत अखिल भारतीय चित्रकला प्रतियोगित का आयोजन डीवीसी द्वारा किया गया था।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के बाद दोनों समूहों से पहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमशः पचास हजार, तीस हजार और बीस हजार रुपये, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक समूह के 10 प्रतिभागियों को सात हजार पांच सौ रुपये के प्रमाण पत्र और चेक के रूप में सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। जिसमें पहला स्थान श्रेया तिवारी, कक्षा 6, जेवीएम श्यामाली रांची।
दूसरा स्थान स्वस्तिक महापात्रा, कक्षा 7, डीपीएस रांची। तीसरा स्थान उत्कर्ष राज, कक्षा 6, आचार्यकुलम, रांची, ग्रुप बी में पहला स्थान सोना कुमारी, कक्षा 8, जवाहर विद्या मंदिर रांची। दूसरा स्थान सुष्मिता दत्ता, कक्षा 9, जमशेदपुर पब्लिक स्कूल। तीसरा स्थान दिव्यांक, कक्षा 8, जवाहर विद्या मंदिर रांची को सम्मानित किया गया।
यहां बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद शशि रंजन ने ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में बच्चों के योगदान की सराहना की और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों के बीच रचनात्मकता और जागरूकता दोनों को बढ़ाती हैं। इस अवसर पर एस के पांडा, सदस्य (तकनीकी), दामोदर वैली कॉर्पोरेशन, राकेश रंजन अतिरिक्त सचिव डीवीसी, संजय कुमार, स्थानीय निदेशक डीवीसी रांची, सुनील गुप्ता वन सलाहकार डीवीसी रांची, बादल राज जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, डॉ संज्ञा डैश, नोडल अधिकारी दामोदर वैली कॉर्पोरेशन उपस्थित थे। डीवीसी की ओर से प्रस्तुति कार्यक्रम में प्रतियोगिता की विस्तृत रिपोर्ट डॉ संग्या डैश, नोडल अधिकारी डीवीसी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (एचआर) नरेश कुमार साव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन शिक्षक मनोज कुमार, आरती रानी, दीप नारायण महतो, उमायर राशिद, मिथिलेश साव, अमल प्रताप, हेमंत सागर, रवि उरांव सहित न्यायाधीशों की भूमिका संजीत मिंज, राकेश कुमार, दिनेश सिंह, गौतम घोष, अमिताभ कुमार साहा और मनोज कर्मकर ने निभाई।
![]()













Leave a Reply