कर्मचारियों में मची हड़कंप, पुलिस ने जांच के बाद कहा मुर्गों का है पंख
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में 22 नवंबर को कोयला लेकर पहुंची रेल रैक के डब्बे में रखे बन्द बोरे से आ रही दुर्गंध के बाद डीवीसी अधिकारियों सहित कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। देखते देखते रेलवे रैक में शव होने की चर्चा फैल गई।
जानकारी के अनुसार कोयला लोड उक्त रेलवे रैक धनबाद जिला के हद में पथरडीह कोलियरी से कोयला लेकर बोकारो थर्मल प्लांट पहुंचा था। रेलवे रैक के एक डब्बे में रखे बोरा से काफी दुर्गंध आ रही थी। अज्ञात शव होने की आशंका को लेकर सीआईएसएफ के अधिकारियों ने इसकी सूचना बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव को दिए। सूचना मिलने के बाद थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मनोज सिंह प्लांट के अन्दर पहुंच कर रेलवे रैक में रखे बंद बोरी को खोला गया।
कथित बोरे की जांच के बाद पुलिस ने बताया कि बंद बोरी में मरे हुए मुर्गों के पंख व अन्य अवशेष थे। जिससे दुर्गंध आ रही थी। कहा गया कि शरारती तत्वों ने रेलवे रैक के डिब्बा में यह बोरी फेक दिया होगा। पुलिस जांच के बाद डीवीसी कर्मचारियों सहित अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
![]()













Leave a Reply