Advertisement

स्कूल एचएम के खिलाफ छात्राओं का धरना-प्रदर्शन, मुखिया ने समझाकर शांत कराया

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उच्च विद्यालय के आक्रोशित सैकड़ो छात्राएं 22 नवंबर को पुनः विद्यालय की प्रभारी एचएम निभा आईंद के विरोध में मोर्चा खोल दिया। छात्राओं ने विद्यालय के प्रवेश द्वार के निकट धरना-प्रदर्शन करते हुए एचएम के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

ज्ञात हो कि, एचएम के विरोध में बीते 21 नवंबर को एक शिकयत पत्र सीएम को सुपुर्द किया है, जिसके आलोक में उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर डीईओ द्वारा कथित एचएम को पत्र प्रेषित कर तीन दिन के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। इसके बावजूद छात्रा आज आंदोलनरत रहे। शाम को प्रखंड मुख्यालय पेटरवार से लौटने पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार के समझाने पर धरना प्रदर्शन कर रहे छात्राओं का तेवर शांत हुआ। मौके पर काफी संख्या में महिला, पुरुष ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।सभी इस नजारे को देख आश्चर्यचकित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *