प्रथम दिवस नारद मोह का सफल मंचन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में मही नदी किनारे हरिहरनाथ मंदिर के मैदान में सांस्कृतिक संगम सलेमपुर की प्रस्तुति रामायण मंचन का शुभारंभ 22 नवंबर को किया गया। उद्घाटन सारण के उप विकास आयुक्त यतेन्द्र कुमार पाल, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, सारण सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, बाबा हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशीलचंद्र शास्त्री एवं मुख्य पुजारी पंडित पवनजी शास्त्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर नंद बाबा सहित स्थानीय ब्राह्मण और मंदिरों के पुजारी भी उपलब्ध थे।
सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों ने प्रथम दिवस नारद मोह प्रसंग पर अपने अभिनय में दिखाया कि देवर्षि नारद, जो भगवान विष्णु के परम भक्त हैं, अहंकार वश माया में फंस जाते हैं। वह कामदेव पर अपनी विजय पर गर्व महसूस करते हैं और एक स्वयंवर में राजकुमारी विश्वमोहिनी को पाने के लिए भगवान विष्णु से सुंदर रूप की याचना करते हैं। विष्णुजी उन्हें सुन्दर (वानर) का रूप दे देते हैं, जिससे नारद खुद को अपमानित महसूस करते हैं। इस घटना से उनका अहंकार समाप्त हो जाता है।
![]()













Leave a Reply