Advertisement

महिला की संदेहास्पद मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग में एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत हो गया। पीड़ित पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया गया है। गोमिया थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय शादीशुदा महिला प्रियंका देवी का ससुराल में पंखे के सहारे फंदे से झूलता शव पाया गया है। घटना गोमिया थाना क्षेत्र के सीसीएल स्वांग न्यू माइनस आवासीय कालोनी की है। घटना को लेकर ससुराल वाले घरेलू कलह में बहु द्वारा कमरा बंद कर फांसी लगा लेने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मृतका के पिता देवनाथ कुमार बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए फांसी की घटना को नाटक बता रहें हैं।

मृतका के पिता ने गोमिया थाने में लिखित तहरीर देते हुए कहा है कि उनकी बेटी की शादी के 6 वर्ष बीत चुके हैं। घर में एक पुत्री पैदा हुई। उसके बाद से ही ससुराल वाले पुत्री को हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे, साथ हीं बेटी पैदा होने का ताना देते रहते थे। इसके लिए दहेज मांग कर लाने का दबाब दिया जा रहा था। परिजनों के अनुसार ससुराल वालो द्वारा आए दिन हमेशा मृतका को प्रताड़ित एवं मारपीट किया जाता था।

आशंका व्यक्त करते हुए कहा गया कि कहीं ना कहीं दहेज को लेकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया और आगे की छानबीन करने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *