Advertisement

तेज गति हाईवा ने दुकान व् जेनरेटर को किया क्षतिग्रस्त

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर में एक तेज गति हाइवा ने बीते 20 नवंबर की रात्रि जमकर कहर मचाया। हालांकि इस हादसे में किसी के जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है।

बताया जाता है कि बीती रात समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड चांदना पेट्रोल पंप से दक्षिण भयंकर सड़क हादसा हो गया। जिला मुख्यालय की ओर से तेज गति से गुजर रहा हाईवा ने मोटर साइकिल लदा ट्रक को ठोकते हुए काशीपुर रहिवासी हृदेश महतो के दूकान, बगलगीर का जेनरेटर एवं दूकान को क्षतिग्रस्त करते हुए नाला में जा गिरा।

घटना में लगभग 50 लाख रूपए का नुक़सान बताया जा रहा है। संयोग है कि घटना रात्रि की है अन्यथा इस भीड़ भरा जगह पर दर्जनों जान जा सकती थी। घटना को लेकर भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना की जांच कर दोषियों पर कारवाई एवं उचित मुआवजा की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *