एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण को 21 नवंबर को सीसीएल कथारा क्षेत्र की ओर से सम्मानित किया गया।
उक्त जानकारी कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सीसीएल द्वारा बीते 18 अगस्त से 17 नवंबर तक चलाये गये सर्तकता जागरूकता अभियान में के. बी. कॉलेज बेरमो को सहयोग देने एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य को सम्मानित किए जाने पर कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, परीक्षा नियंत्रक डॉ साजन भारती, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार समेत कॉलेज के सभी शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
![]()













Leave a Reply