एस. पी. सक्सेना/बोकारो। दुकान में खाद्य सामग्री देकर लौट रहे पिकअप वैन की चपेट में आने से एक निजी मैक्रोफ़ाइनन्स कंपनी की महिला कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गयी। जिसे स्थानीय अस्पताल में प्रार्थमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीजीएच बोकारो भेज दिया गया। घटना 21 नवंबर की दोपहर की बतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में कथारा मुख्य चौक से कथारा कोलियरी आफिस जाने वाली मार्ग पर कम रेट दुकान में सामान गिराकर पिकअप वाहन क्रमांक JH01EK/0432 लौट रहा था। इस दौरान डोली मार्केट से दोपहर का भोजन करने एक निजी मैक्रोफ़ाइनन्स कंपनी की महिला कर्मचारी सुनीता देवी को टक्कर मार दी, जिससे उसके दाहिना पाव का नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया।
पीड़ित महिला ऑफिस कॉलोनी कथारा गुरुद्वारा में रहती थी और न्यू डोली मार्केट के माइक्रोफाइनेंस कंपनी में काम करती थी। घटना के बाद राहगीरों द्वारा शोर मचाये जाने के बाद रहिवासियों के सहयोग से पिकअप चालक ने पीड़िता को सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ निशा टोप्पो की देखरेख में उसके क्षतिग्रस्त पैर का मरहम पट्टी किया गया। चिकित्सक के अनुसार पीड़िता का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हैं। चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया हैं।
30 वर्षिया घायल सुनीता देवी ने बताया कि उसका पति पवन महतो दो दिन पुर्व ओड़िशा कमाने गया हैं तथा वह अपने दो बच्चों के साथ अकेली रह रही है। बोलोरो पिकअप का मालिक करगली बाजार रहिवासी व्यवसायी नेमीचंद गोयल ने महिला के इलाज का खर्च वहन करने की जिम्मेदारी ली हैं। पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। गाड़ी मालिक से यही समझौता हुआ कि उसे महिला के इलाज में जितना भी खर्च आएगा गाड़ी मालिक स्वयं देगा और हर महीने ₹5000 भी देगा जब तक महिला पूरी तरह से ठीक ना हो और अपने काम पर जाना शुरू करे।
![]()













Leave a Reply