Advertisement

विधायक प्रतिनिधि ने दुम्मा में नया ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में टुंडी विधानसभा अंतर्गत पूर्वी टुंडी प्रखंड के मैरानवाटांड पंचायत के दुम्मा गांव के आदिवासी टोला में कई दिनों से अंधेरा था, जिसे विधायक प्रतिनिधि के प्रयास तथा टुंडी विधायक के पहल के बाद दुर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार आदिवासी टोला दुम्मा गांव में लगा 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर जल गया था। टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो के अनुशंसा से यहां 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन 21 नवंबर को विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। ट्रांसफार्मर उद्घाटन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से चिंता मणि महतो, परिमल डे, मधुसुधन डे, अर्जुन महतो, राजेश महतो सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *