Advertisement

हज़ारीबाग के पीजीटी शिक्षक की झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो ने की मदद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। हजारीबाग जिला के हद में +2 उच्च विद्यालय केरेडारी में पदस्थापित पीजीटी शिक्षक डॉ अविनाश कुमार को गंभीर दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी दोनों किडनी क्षतिग्रस्त हो गई। डॉ कुमार का इलाज सर गंगाराम अस्पताल नई दिल्ली में चल रहा है।

मामले की जानकारी प्राप्त होने पर झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव डॉ अवनीश कुमार झा एवं कोषाध्यक्ष राजदेव साहू की टीम ने डॉ कुमार को विपरीत परिस्थिति में मदद करने का फैसला किया। संघ के आह्वान पर एक सौ बीस से अधिक पीजीटी शिक्षकों एवं प्रयोगशाला सहायकों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सहयोग से प्राप्त राशि डॉ अविनाश के परिवारजन के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी गई।

जिला इकाई बोकारो के त्वरित सहयोग पर डॉ कुमार की धर्मपत्नी अनोखी सिंह, संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर, संरक्षक सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष उदय शंकर मंडल, तकनीकी सचिव मृत्युंजय कुमार, संयुक्त सचिव रामबिलास पासवान, अंकेक्षक हेमकांत पंडित, हजारीबाग जिला सचिव बसंत सिंह, पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष शिल्पा गुप्ता, दुमका जिला सचिव वीरेन्द्र कुमार, बोकारो जिला संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक, संयुक्त सचिव डॉ शक्ति पद महतो, राजेश विश्वकर्मा एवं भरत महतो, संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, उपाध्यक्ष कौशल मुखर्जी एवं लालचंद रजक, उप संगठन मंत्री श्वेता उपाध्याय, राजेश महतो, प्रशांत कुमार, रामबाबू शुक्ल, नितेश सोनी, अशोक महतो, ब्रिजेश त्रिपाठी, आशीष रंजन, कलावती कुमारी, बेलालुद्दीन अंसारी, विकास भंडारी समेत अन्य ने स्वागत योग्य बताया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *