विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। झारखंड सरकार के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मध निषेध विभाग योगेन्द्र प्रसाद द्वारा 21 नवंबर को बोकारो जिला के हद में सामुदायिका स्वास्थ्य केन्द्र गोमिया में रक्तदान शिविर एवं नवनिर्मित शल्य कक्ष (आपरेशन थिएटर) का उद्घाटन किया गया। सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने मंत्री द्वारा आपरेशन थिएटर के उद्घाटन के बाद स्वयं एक आपरेशन अपने हाथों से किया। साथ ही वहां उपस्थित सभी डॉक्टर को निर्देशित किया कि यह प्रक्रिया लगातार चलते रहना चाहिए।
इस अवसर पर मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने कहा कि बोकारो जिला में सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग लगातार कृतिमान स्थापित कर रहा है। कहा कि सरकार आधुनिक आपरेशन थिएटर, विशेषज्ञ डाक्टरों की पदस्थापना, उपकरणों की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का सकारात्मक बदलाव लाने में कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि इस आपरेशन थिएटर से गोमिया के आसपास के जनमानस को काफी लाभ होगा। कहा कि क्षेत्र वासियों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री ने रक्तदान शिविर में शामिल सभी दाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे श्रेष्ठ कार्य है।

सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि बोकारो सदर अस्पताल में अभी प्रत्येक दिन आपरेशन किया जा रहा है। आज भी डॉक्टर की टीम ने पथरी और अपेन्डिस का आपरेशन किया है। यह सुविधा अब धीरे धीरे सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर भी उपलब्ध रहेगा। आम जनमानस से अपील है कि इसका लाभ उठाये।
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोमिया डॉ जितेन्द्र कुमार, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, डॉ चंचला कुमारी, डॉ पंकज कुमार, डॉ पूनम कुमारी, डॉ अदिति सिंह, डॉ विनीता कुमारी, दिलीप सिंह, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, मो. असलम सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply