राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 21 नवंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के अरमो पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो, अरमो पंचायत की मुखिया कैटरीना हांसदा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सुजाता मुखर्जी आदि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में कार्यक्रम के तहत कृषि पशुपालन एवं सहकरिता विभाग, आबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन, बृद्धा पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभुको को लाभ दिये जाने का आश्वासन एवं स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया गया।
शिविर में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव, पूर्व मुखिया सह मुखिया पति करमचंद हांसदा, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, मिथिलेश पांडेय, सुबोध प्रजापति, किशुन हंसदा आदि के अलावा प्रखंड के अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply