Advertisement

शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण के आरोपी को बोकारो थर्मल पुलिस ने भेजा जेल

विवाहित युवक को सोशल मीडिया के द्वारा हुई थी दोस्ती

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। शादी का प्रलोभन देकर बोकारो जिला के हद में कथारा की युवती के साथ यौन शोषण करने के आरोप में बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने बिहार के पश्चिमी चंपारण रहिवासी 35 वर्षीय युवक अमन आनंद कुशवाहा को गिरफ्तार कर 21 नवंबर को तेनुघाट जेल भेज दिया।

ज्ञात हो कि गिरफ्तार युवक के ऊपर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा की रहने वाली एक युवती ने शादी कर प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि सोशल मीडिया के द्वारा दोस्ती होने के बाद दोनों मोबाइल से लम्बी बाते करने लगे और दोस्ती प्यार में बदल गया। जिसके बाद युवक प्रेमिका से मिलने चला आया था, जहां युवती के परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

इस सम्बन्ध में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने बताया कि बीते 12 नवम्बर को युवक युवती के घर कथारा आकर युवती को लेकर फरार हो गया था। युवती के परिजन द्वारा थाना में शिकायत करने के बाद युवती की तलाश शुरू किया गया, और मोबाइल लोकेशन आदि माध्यमों से पुलिस ने लापता युवती को बीते 19 नवम्बर की रात्रि में बरामद कर आरोपी युवक के साथ थाना लाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक पहले से शादी शुदा एवं एक बच्चे का पिता है। जिस कारण शादी करने से इनकार कर दिया। वही युवती के परिजन के शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद 21 नवंबर को न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *