Advertisement

ठिकेदार दशरथ राम की इलाज के दौरान रिम्स रांची अस्पताल में मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल पंच मंदिर के समीप रेलवे कॉलोनी रहिवासी 50 वर्षीय ठिकेदार दशरथ राम की मौत 21 नवंबर की संध्या इलाज के दौरान रिम्स अस्पताल रांची में हो गई।

राम के मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों सहित स्थानीय ठीकेदारों में शोक व्याप्त है। मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री है। परिजनों ने बताया कि मृतक ठिकेदार किडनी की बीमारी से ग्रसित था। अचानक तबियत बिगड़ने के बाद डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया था, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु रिम्स अस्पताल रांची रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान 21 नवंबर की संध्या उनकी मौत हो गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *