नशा मुक्ति को समर्पित नाटिका ने मेला दर्शकों को किया जागरूक
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सूचना जनसंपर्क विभाग छपरा (सारण) के दिशा निर्देश के आलोक में 21 नवंबर को आम्रपाली कला जत्था हाजीपुर (वैशाली) के कलाकारों द्वारा सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के ग्रामश्री मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत दो सत्रों में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गयी। नशा मुक्ति को समर्पित नाटिका ने दर्शकों को नशा न करने के लिए जागृत किया।
नुक्कड़ नाटक के प्रथम सत्र में लोक गायक अभय सिंह दादा ने शिव भजन के साथ रऊए शरण्ईया में बानी हे शिव शंकर दानी दर्शकों को आध्यात्मिक सरोवर में जमकर स्नान कराया। दूसरी प्रस्तुति देना हो तो दीजिए जनम- जनम का साथ गीत -गवनई भी प्रभावी रही। गायक लाल मोहन के नशा न करना मान लो कहना, जगह-जगह पर ए भैया पेड़ पौधा लगवा लो की प्रस्तुति पर मेला दर्शक-श्रोता झूम उठे।
लोक गायक अनिल दीवाना ने जहिया से गइले मधुवनवा नशा मुक्ति पर आधारित नाटक की प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। मंच का संचालन आम्रपाली कला जत्था के सचिव उद्घोषक बिट्ठलनाथ सूर्य ने संभाला। प्रस्तुत नाटक का कथा का सार यह था कि नायक नशा का आदि हो कर दुनियादारी छोड़कर सिर्फ नशा में पड़ा रहता है, जिसके कारण नशा के शिकार व्यक्ति का परिवार अभाव की जिंदगी जीता है।उसका छोटा पुत्र इलाज के अभाव में मर जाता है। तब उसकी आंखें खुलती है। पुत्र को खोकर समाज में वह शपथ लेता है कि मैं आज से नशा नहीं करूंगा।
नाटक के पात्र परिचय में शराबी की भूमिका में रवि शंकर पासवान, पत्नी की भूमिका में सावित्री कुमारी, बेटी की भूमिका में सीमा कुमारी, बेटा की भूमिका में नरोत्तम सूर्या, नाल वादक राजू कुमार, इफेक्ट रवि शंकर, सोनू बाबू आदि कलाकारों का सराहनीय योगदान रहा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छपरा के मो.इमरान के द्वारा गिटार वादन एवं गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें उनके द्वारा कई फिल्मी गीत गाए गए जिसमें वफा ना रास आई, जी हाल मस्ती मुकुंद रजिश, दिल लगाने के काबिल नहीं है, राम आएंगे, मां के बराबर कोई नहीं, नारायण मिल जाएगा आदि शामिल है।

उनके सहयोगी कलाकार में गुलशन कुमार ओझा ने शानदार गिटार बजाकर दशकों से तालियां बटोरी। अन्य सहयोगी कलाकार में की-बोर्ड पर सुजीत कुमार उर्फ बद्री, पैड पर संजय कुमार सिंह आदि कलाकार संगत कर रहे थे। कार्यक्रम के अंत में सीडीपीओ ने स्मृति – चिन्ह देकर कलाकार इमरान को सम्मानित किया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक विट्ठल नाथ सूर्य ने किया।
भैया मल्हबा रे नैया लगा द नदिया के पार भाव नृत्य की प्रस्तुति पर झूमें दर्शक
प्रथम सत्र में सुरभि कला मंच, सोनपुर के कलाकारों द्वारा प्रत्येक दिन की भांति 21 नवंबर को भजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। अनिल दीवान ने आज मिथिला नगरिया गाकर समा बांधा। भाव नृत्य के कार्यक्रम में भैया मल्हबा रे नैया लगा द नदिया के पार, दहेज गीत सोने के दहेजबा हमरो करेजा फटते गे बहिना, मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया पर भाव नृत्य की प्रस्तुति बेहद आकर्षक रही। जिसमें मेला दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। कलाकारों में सोनू बिहारी, सोनू बाबू, अरविंद कुमार, नीतू कुमारी, निशा कुमारी, राम बहादुर सिंह शामिल थे, जबकि हारमोनियम पर लोक गायक अभय सिंह दादा, राजू कुमार, भोला कुमार संगत कर रहे थे। मंच संचालन विट्ठल नाथ सूर्य ने किया।
![]()













Leave a Reply