Advertisement

कसमार में विधायक प्रतिनिधि ने संभाला दायित्व, बीडीओ को सौंपा पत्र

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में जनप्रतिनिधित्व को मजबूत करते हुए 20 नवंबर को विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम ने अपना दायित्व औपचारिक रूप से संभाल लिया।

उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कसमार नम्रता जोशी को विधायक सह मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो द्वारा जारी विधायक प्रतिनिधि कसमार प्रखंड की नियुक्ति-पत्र की प्रति सौंपकर कार्यभार ग्रहण किया। नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान शेरे आलम ने कहा कि कसमार प्रखंड में विकास कार्यों को तेज़ गति देने और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होगी।

उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में चल रही योजनाओं—जलापूर्ति, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पंचायत स्तर के विकास कार्यों की प्रगति को नियमित रूप से मॉनिटर करने की बात कही।
विधायक प्रतिनिधि ने अधिकारियों से बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो का स्पष्ट निर्देश है कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और निपटायाकसमार में विधायक प्रतिनिधि ने संभाला दायित्व, BDO को सौंपा पत्र
रंजन वर्मा कसमार बोकारो कसमार, 20 नवंबर 2025 कसमार प्रखंड में जनप्रतिनिधित्व को मजबूत करते हुए आज विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम ने अपना दायित्व औपचारिक रूप से संभाल लिया।

उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कसमार को माननीय मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो द्वारा जारी विधायक प्रतिनिधि, कसमार प्रखंड की नियुक्ति-पत्र की प्रति सौंपकर कार्यभार ग्रहण किया। नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान शेरे आलम ने कहा कि कसमार प्रखंड में विकास कार्यों को तेज़ गति देने और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में चल रही योजनाओं—जलापूर्ति, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पंचायत स्तर के विकास कार्यों—की प्रगति को नियमित रूप से मॉनिटर करने की बात कही।

विधायक प्रतिनिधि ने अधिकारियों से बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो जी का स्पष्ट निर्देश है कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और निपटाया जाए।
स्थानीय रहिवासियों ने नए विधायक प्रतिनिधि से उम्मीद जताई है कि कसमार प्रखंड में रुके हुए योजनाओं को गति मिलेगी और जनता व प्रशासन के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा।

रहिवासियों ने नए विधायक प्रतिनिधि से उम्मीद जताई है कि कसमार प्रखंड में रुके हुए योजनाओं को गति मिलेगी और जनता व प्रशासन के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *