Advertisement

आवासीय विद्यालय कमलापुर में कुष्ठ रोगी खोज कार्यक्रम का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार अंतर्गत कस्तूरबा गाँधी आवसीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कमलापुर में 20 नवंबर को कुष्ठ रोगी खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन के तहत विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं को कुष्ठ के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर आरबीएसके के डॉ हरिपद सोरेन द्वारा उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओ को कुष्ठ बीमारी के विषय मे जानकारी दिया गया। उन्होंने बताया कि शरीर मे झनझनाहट के साथ सुन्न, दाग में सूनापन, आइब्रो का झड़ जाना, हथेली एवं तलवे में सूनापन, हाथ पैर की उंगलियों का टेढ़ा हो जाना आदि कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षण है। पीएमडब्लू राजेश कुमार ने बताया कि प्राम्भिक स्तर पर इस बीमारी के विषय मे जानकारी हो जाये तो इससे बचा जा सकता है।

इससे पीड़ित व्यक्ति आग के सम्पर्क में न आवे एवं कुछ सावधानी किया जाए तो इससे बचा जा सकता है। विदित हो कि कुष्ठ के प्रति जानकारी हेतु आरबीएसके डॉ बिपिन प्रसाद, परमेश्वर महतो एवं मानस कपरदार प्रखंड के सभी विद्यालय में शिक्षकों एवं छात्र-छात्रओं को प्रतिदिन जागरूक कर रहे है। आज के कार्यक्रम में एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन, कविता टैगोर, कुलदीप यादव सहित विद्यालय के वार्डेन मालती कुमारी सहित शिक्षिका अनिता कुमारी, ललिता कुमारी, उषा रानी, शाहीन प्रवीण आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *