प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल इंटर एरिया क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी आठ दिसंबर से सीसीएल बीएंडके एरिया के करगली में आयोजित किया जायेगा।
नौ दिवसीय इंटर एरिया क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम करगली तथा संडे बाजार फुटबॉल मैदान में आयोजित होंगे। क्षेत्र के प्रबंधक मानव संसाधन पीएन सिंह ने 20 नवंबर को बताया कि लगभग 30 वर्ष के बाद बीएंडके एरिया को यह प्रतियोगिता कराने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सीसीएल मुख्यालय सहित सभी एरिया मिलाकर कुल 18 टीमें भाग लेंगी।
ज्ञात हो कि, उक्त आयोजन को लेकर सीसीएल प्रबंधन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है। दोनों मैदान के सौंदर्यीकरण, मरम्मत और पिच को बेहतर बनाने और लाइट व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है। प्रबंधक एचआर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में आयोजित होने वाले मैच संडे बाजार एवं करगली दोनों जगह होगा।
![]()













Leave a Reply