Advertisement

डीवीसी द्वारा अंधुआ में 8 सोलर स्ट्रीट लाइट सफलतापूर्वक स्थापित

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी सीएसआर की पहल से बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के अंधुआ गाँव में 15 में से 8 सोलर स्ट्रीट लाइट सफलतापूर्वक स्थापित किया गया हैं, जिससे उक्त गांव अब रोशनी से जगमग करने लगा हैं।

डीवीसी बोकारो थर्मल द्वारा सीएसआर मद के तहत गोद लिए गए कंजकिरो पंचायत के अंधुआ गाँव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेजी से प्रगति पर है। कुल 15 सोलर स्ट्रीट लाइट में से 20 नवंबर तक 8 लाइटों का सफलतापूर्वक स्थापना कार्य पूरा कर लिया गया है। सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से गाँव के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर रात के समय उजाला बढ़ गया है, जिससे स्थानीय रहिवासियों में खुशी और संतोष का माहौल है।

ग्रामीण रहिवासियों का कहना है कि इससे सुरक्षा और आवागमन दोनों में काफी सुधार होगा। डीवीसी बोकारो थर्मल के वरिष्ठ प्रबंधक (यां) सीएसआर मनिष कुमार चौधरी का कहना है कि शेष लाइटों की स्थापना भी शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी, ताकि पूरे गाँव को स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिल सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *